गुरुवार 28 अगस्त ऋषि पंचमी को मनाई जायेगी ब्रह्मर्षि अंगिरा जयति

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के पत्र क्रमांक अ. भा. जां. ब्रा. म. 2681/2025 के आदेश की पालना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महासभा की समस्त प्रदेश सभाओं, जिला सभाओं और तहसील सभाओं द्वारा गुरुवार 28 अगस्त ऋषि पंचमी को ब्रह्मर्षि अंगिरा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।
पाली जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव हिंगोला ने बताया की महासभा के आदेश की पालना में जिला शाखा पाली द्वारा श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर में अंगिरा जयन्ति हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। इस अवसर पर हवन सत्संग और दिन भर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर अंगिरा जी का गुणगान किया जाएगा।
महासभा संविधान विशेषज्ञ एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य के अनुसार ब्रह्मर्षि अंगिरा जी सृष्टि के आदि में वैदिक काल में हुए थे। आप ब्रह्मा के मानसपुत्र और अग्नि के उपासक और गुणों के जानकार थे। इसलिए ऋषि अंगिरा की प्रार्थना उपासना उनके हृदय में प्रगटाभूत अथर्ववेद के मंत्रों से हवन (यज्ञ) करके विधि विधान से मनाने का विधान है। अंगिरा जयन्ति विधि-विधान से मनाने पर वेदों का प्रचार-प्रसार होता है, जिससे अंगिरा जी की कृपा बनी रहती है। उपासना और गुण किर्तन से मनुष्य धन और ऐश्वर्य से सम्पन्न होकर शतायु जीवन जीता है।

पाली में अंगिरा जयंती की तैयारी को लेकर श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष रामचन्द्र पिडवा के नैतृत्व में श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला, श्री विश्वकर्मा महिला मण्डल पाली और श्री जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल पाली के कार्यकर्ता और महासभा के पाली जिले के पदाधिकारी, सदस्य और समाज बंधु तैयारीयों में जूटे है।














