चण्डिसा राव समाज का दो दिवसीय सती माता कोठार वार्षिक मेला हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

- बीजापुर
चण्डिसा राव समाज द्वारा कोठार गाँव स्थित मां सती देवी के कवर मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी के दिन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन सती माता के निर्वाण दिवस की स्मृति में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।
भक्ति संध्या में भजन और नृत्य से श्रद्धालु भाव-विभोर
मेले की भक्ति संध्या में प्रसिद्ध कलाकार भरत बीजापुर एंड पार्टी ने अपने सुरों और तालों से भक्ति रस की धारा बहाई। माताजी की मेंहंदी, आंगी, तिलक, फूल-मालाएं, और आरती की बोलियाँ बोली गईं। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु माताजी के भजनों पर भाव-विभोर होकर झूम उठे।
महाआरती, मेहंदी वितरण और प्रसादी
- मेंहंदी वितरण: मंजु कँवर खीमजी (अहमदाबाद)
- रात्रि भोजन प्रसादी: गोपाल सिंह राव (बीजापुर)
- प्रातः महाआरती: मदन सिंह (बीजापुर)
- आंगी पहनाई: अरुणा भीम सिंह (रूपावास)
- सिर चरणा व फूल हार: अशोक कुमार घिसुलाल (बेड़ा)
- महा प्रसादी का भोग: अश्विन सरदारमल (शिवगंज)

व्यवस्था में भामाशाहों और सेवा-भाव का उल्लेखनीय योगदान
मेला व्यवस्था में भामाशाहों और समाज सेवकों का अहम योगदान रहा:
- पत्रिका वितरण: अशोक कुमार घिसुलाल (बेड़ा)
- जल व्यवस्था: शांति देवी रतन जी (नाणा)
- चाय-दूध: विक्रम सिंह (आबूरोड)
- भजन-कीर्तन: मोतीजी (सादड़ी)
- साउंड सिस्टम: अम्बादान (बेड़ा)
- मंदिर सजावट: दलपत सिंह (सुमेरपुर)
- फोटो-वीडियोग्राफी: सुमित्रा कँवर, हनुमान सिंह (बीजापुर)
- टेण्ट और लाइटिंग: चत्तर सिंह (पिण्डवाड़ा)
- अल्पाहार: खीमजी (अहमदाबाद)
- भामाशाह सम्मानकर्ता: रमेश कुमार भीकाजी (लोहात्रा, आमली)
राजस्थान और गुजरात से समाजबंधुओं की भागीदारी
इस मेले में गुजरात, मेवाड़, पाली, सिरोही, और जालोर ज़िलों से चण्डिसा राव समाज के बंधुओं ने भाग लिया।
सती माता विकास समिति की ओर से अध्यक्ष दलपत सिंह (सुमेरपुर), कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह (बीजापुर), सचिव राजेन्द्र सिंह (सादड़ी), उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल राव (गोड़वाड़), गोवर्धन सिंह (मेवाड़), संगठन मंत्री धनवीर सिंह, व कार्यकारिणी सदस्यों ने मेला आयोजन कमेटी और भामाशाहों का आभार प्रकट किया।
नई कार्यकारिणी का गठन
इस अवसर पर सती माता विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया:
- अध्यक्ष: कुंदन सिंह राव (मुण्डारा)
- सचिव: नाथू सिंह (सेवाड़ी)
- कोषाध्यक्ष: अरविंद सिंह राव (बीजापुर)
मेला संचालन और मंच व्यवस्था
- मेला निर्देशन: गोवर्धन सिंह (सेवाड़ी), मदन सिंह (बीजापुर), भँवर सिंह (बीजापुर)
- मंच संचालन: भेरूदान (बेड़ा)
अन्य समाजों का सहयोग
इस मेले में रबारी समाज कोठार और राजपूत समाज कोठार का उल्लेखनीय सहयोग रहा। अध्यक्ष दलपत सिंह ने दोनों समाजों के प्रतिनिधिमंडल का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।














