चेन्नई में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का भव्य गणपति विसर्जन समारोह

रिपोर्टर : हीरालाल जोहड़ – चेन्नई जांगिड़ न्यूज
- चेन्नई
विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की ओर से गणपति विसर्जन समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति भगवान की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। भक्तों ने गणपति महाराज को लड्डू और सुरमा का भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भक्तिमय भजनों की धुनों पर वातावरण गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे।



आरती और भजन के उपरांत सभी भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में गणपति प्रतिमा को समुद्र तट तक ले जाया गया। वहां पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन संपन्न कराया।
इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। विशेष रूप से राजेंद्र जी मांकड़, हमीराराम कुलरिया, हीरालाल जोहड़, ललित बोदलिया, कैलाश गेपाल, राजेश छड़ियां, वीरेंद्र गेपाल, वागेश छड़ियां, लक्ष्मण जोहड़, सोहन नागल, पारसमल आसदेव, पारसमल कुलरिया और गुलाब लाडवा सहित अनेक लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और समाजबंधुओं ने इस भव्य आयोजन को यादगार बना दिया।













