जनसेवा को समर्पित हैं आसिफ अहमद उर्फ आशू भैया : गरीबों और शिक्षा के लिए चलाएंगे मुहिम

लखीमपुर खीरी। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के जिला अध्यक्ष आसिफ अहमद उर्फ आशू भैया ने समाज सेवा और जनकल्याण को समर्पित नई मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए, कोई असहाय व्यक्ति तकलीफ में अकेला न रहे और कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
आसिफ अहमद ने कहा, “गरीबी में किसी पिता को अपनी बिटिया की डोली विदा करते समय शर्मिंदा न होना पड़े, यही मेरी सबसे बड़ी कामना है। मैं चाहता हूं कि हर जरूरतमंद को सम्मानपूर्वक जीवन मिले।”
उन्होंने आगे कहा कि वह खुद भी कई कठिनाइयों से गुजर चुके हैं और लोगों के दर्द को करीब से समझते हैं। “मैं जनता के सहयोग से समाज के हर वर्ग की मदद के लिए तैयार हूं। जिस तरह अब तक लोगों ने साथ दिया, वैसे ही आगे भी हौसला बढ़ाते रहें,” उन्होंने कहा।
आसिफ अहमद उर्फ आशू भैया ने लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि अगर विश्वास है, तो साथ चलिए — ताकि मिलकर एक बेहतर समाज बनाया जा सके।
– संवाददाता विश्वजीत गगन मिश्रा, लखीमपुर खीरी












