Breaking NewsNews

जयपुर: रात्रि एक बजे पुलिस की अवैध बीयर बार पर रेड, अश्लील डांस करती 5लडकिया व 10 युवक गिरफ्तार

बीयर बार का मालिक वॉट्सऐप से ही ‘शौकीनों को बुलाता था। लड़कियां अरेंज करता था। यह काम महीने में एक या दो बार होता था। नए व्यक्तियों को अन्दर जाने की परमिशन नहीं होती थी। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया की सभी व्यवस्था वाट्सऐप पर होती है। दिन और समय बता दिया जाता है।

जयपुर में पुलिस ने एक अवैध बार पर रेड कर 5 लड़कियों और 10 युवकों को गिरफ्तार किया। रेड के दौरान पुलिस ने सभी लड़कियो को अश्लील डांस करते हुए गिरफ्तार किया।

जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के जगतपुरा रोड पर यह बार संचालित हो रहा था। बार मालिक द्वारा खास लोगों को ही वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर वक्त और दिन बताया जाता था। किसी नए व्यक्ति को अंदर जाने की परमिशन नहीं मिलती थी।

डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया अवैध बार, डांस बार और रात में 8 बजे के बाद शराब बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए सभी थाने के सीआई को आदेश दिए हुए हैं।

इन आदेशों के तहत देर रात जगतपुरा रोड पर एक बीयर बार के दूसरे फ्लोर पर संदिग्ध गतिविधियां चलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस रात 1 बजे पहुंची तो बार में लड़कियां अश्लील डांस कर रही थीं। गाना बज रहा था। चारों ओर कई आदमी बैठकर शराब पी रहे थे और कई व्यक्ति लड़कियों पर पैसे उड़ा रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि बीयर बार के दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए एक लिफ्ट थी। एक रास्ता सीढियों से जाता था। इसी पर बार चल रहा था, जहां लड़कियां डांस कर रही थीं। सीढ़ियों के रास्ते पर ग्राउंड फ्लोर पर बाहर से लॉक लगाया गया था। इसके अलावा कोई खिड़की या दरवाजा नहीं था। सिर्फ व्हाट्सएप के माध्यम से हो रही थी डीलिंग

जब पुलिस से कहा की हम वयस्क हैं, पुलिस हमें क्यों पकड़ेगी कार्रवाई के दौरान बार में बैठे लोगों ने पुलिस को कहा- हम बालिग हैं। दारू पी सकते हैं। मुजरा देख सकते हैं। इसमें पुलिस को दखल नहीं करना चाहिए। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाया कि शराब पीना भी आपकी मर्जी है। डांस देखना भी आपका हक है, लेकिन महिलाओं का नशे में होना, अंग प्रदर्शन कर अश्लील हरकत करना व आपका नशे में होना अपराध है। यहां से बाहर आने-जाने का एक दरवाजा होना चाहिए। यहां पर तो लॉक लगा रखा है। खिड़की या अन्य कोई रास्ता नहीं होने से महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अपराध हो सकता है। सभ्य समाज में इस प्रकार का क्राइम रोका जाना आवश्यक है। इतना कहने पर बार में मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। सभी को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने जयपुर के रहने वाले कदम प्रसाद, विजय मंगलानीपुरी, सुनील कुमार, मोहसीन खान, गोमती, राजा हरद्वानी, विष्णु मीणा, राजेश साबू को गिरफ्तार किया। साथ ही दिल्ली के रहने वाले राज भटनागर, अजमेर के अभिषेक शर्मा को भी पकड़ा है। साथ ही दिल्ली और यूपी की पांच लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
07:29