
सुमेरपुर । जवाईबांध से किसानों को सिंचाई के लिए दुसरी पाण का पानी देने को लेकर 6 दिसंबर से नहर को खोला जाएगा । वहीं 7 दिसंबर सुबह से बाराबंदी लागू होगी । जवाई जल संसाधन विभाग सहायक अभियंता अक्षय कुमावत ने बताया कि दुसरी पाण की नहर 22 दिन तक चलेगी । जिसमें प्रतिदिन 50 एमसीएफटी पानी के हिसाब से कुल 1100 एमसीएफटी पानी किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाएगा ।
गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग कार्यालय में बुधवार शाम को विभाग के अधिकारियों व जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक में संगम अध्यक्षों से चर्चा कर पाण की तिथि निर्धारित करने के लिए सभी से राय ली गई । जिसके बाद सर्वसम्मति से 6 दिसंबर से दुसरी पाण का पानी देने का निर्णय लिया गया । वहीं 7 दिसंबर सुबह से बाराबंदी लागू की जाएगी ।






