News

जांगिड़ समाज पाली के पदाधिकारियों का रोहट मे भव्य स्वागत, सामाजिक एकता का दिया संदेश

रिपोर्टर – घेवरचंद आर्य

प्रवक्ता – श्रवणराम भूदड


रोहट। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के पदाधिकारियों के आज जांगिड़ समाज छात्रावास पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में समाज बंधुओं में जबरदस्त उत्साह और सामाजिक एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला।

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष शेषाराम पाखरवड़, सचिव ओमप्रकाश लुंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, प्रचार मंत्री सायल घेवरचंद आर्य, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल नागल तथा जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ का विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति रोहट अध्यक्ष किशनलाल गुगरियां के नैतृत्व में समाज पदाधिकारियों द्वारा परम्परागत साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

IMG 20260319 WA0062IMG 20260319 WA0065

पाली समाज अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ ने अपने स्वागत भाषण में समाज बंधुओं को सम्बोधित करते हुए मिल-जुलकर रहने और एक दुसरे के सुख दुःख में साथ देने की बात कही उन्होंने कहा की संगठन में ही शक्ति होती है और एकता में ही बल होता है। सचिव ओमप्रकाश जांगिड़ एवं कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा ने भी सम्बोधित किया। जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ ने समाज में एकता, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज को जोड़ने, नई दिशा देने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका मिलती हैं। अंत में सभी ने समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संरक्षक अणदाराम रालडिया, बालूराम माकड़, हड़मानराम गुगरिया, नारायणलाल रालडिया, सोनाराम बरड़वा, भंवरलाल मांकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुक्माराम गेपाल, उपाध्यक्ष पपाराम निसान, कोषाध्यक्ष शंभूराम, सह कोषाध्यक्ष श्रवणराम किंजा, मंत्री भंवरलाल कुंतड़, सहमंत्री बालूराम सांड, सचिव मांगीलाल भद्रेचा, संगठन मंत्री घनश्याम सांड, सह संगठन मंत्री पेमाराम गुगरिया, प्रवक्ता श्रवणराम भूदड़ एवं व्यवस्थापक रमेश कुमार सहित समाज के कई गणमान्य जन मोजूद रहे। अंत में समाज अध्यक्ष किशनलाल गुगरियां ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भंवरलाल मांकड़ ने किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button