जाताखुंटी मुखिया ने कंबल वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल

टुण्डी, 22 जनवरी (दीपक पाण्डेय)। कड़ाके की ठंड में जाताखुंटी पंचायत की मुखिया आशा मुर्मू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए असहायों और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया।
जाताखुंटी पंचायत, जो घने जंगल, पहाड़ और जलस्रोतों से घिरा होने के कारण अत्यधिक ठंडा क्षेत्र माना जाता है, वहां के निवासियों को सर्दी के मौसम में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, मुखिया आशा मुर्मू ने दर्जनों जरूरतमंदों और बुजुर्गों को कंबल वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी।
इस अवसर पर उपमुखिया पूजंयती देवी, वार्ड सदस्य रामलाल हेंब्रम, पंचायत सचिव बबलू बनर्जी, रोजगार सेवक शशिभूषण, शिवलाल मंडल, कृष्णनंदन सिंह, अल्ताफ अंसारी और अमन हेंब्रम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुखिया द्वारा इस सराहनीय कार्य ने क्षेत्र में खुशी और सकारात्मकता का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने उनकी इस पहल की खूब सराहना की।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.