News

जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में बागवानी विकास मिशन की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सभी तरह की सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पंचायत सचिवालय की पहली प्राथमिकताएं — मुखिया आशा मुर्मू

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी 10 जनवरी —दीपक पाण्डेय — जाताखूंटी पंचायत सचिवालय के तत्वावधान में इन दिनों लगातार कृषि एवं किसानों के हित में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विदित हो कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग( उद्यान विभाग) की एकीकृत बागवानी विकास मिशन के बैनर तले 2025-26 वित्तीय बर्ष का आयोजन किया गया जिसमें आदिवासी कृषक महिला कल्याण परिषद रांची जो कि जिला उद्यान विभाग धनबाद के द्वारा पांच दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का कल शुक्रवार संध्याकाल में समापन किया गया।

गौरतलब हो कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण विगत 05/01/2026 से प्रारंभ हुआ जिसमें कुल 18 किसानों ने लगातार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षक शिवम् कुमार से बागवानी संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जाताखूंटी मुखिया श्रीमति आशा मुर्मू ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों को अपने संबोधन में कहा कि विभाग की और से दी जाने वाली सभी तरह की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी आगे मुखिया श्रीमति मुर्मू ने कहा कि हर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और लोगों को स्वावलंबन बनाने की दिशा में काम किया जायेगा ताकि यहां के किसान खुद अपने को आत्मनिर्भर बना सके और परिवारों को एक अच्छी परवरिश कर सके।

IMG 20260110 WA0009

 

प्रशिक्षक शशि शेखर सिन्हा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों को अपने संबोधन में कहा कि किसानों के हित में लगातार सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतार रही है किसानों को जागरूक होकर लाभ लेने की जरूरत है ताकि आने वाले पीढ़ियों को एक अच्छी प्रेरणा मिले और लोग शिक्षित होने के साथ साथ कृषि कार्यों में अपने को पारंगत कर सके।

आगे श्री सिन्हा ने कहा कि उद्यान विभाग लगातार किसानों को स्वावलंबन करने को लेकर तरह तरह की योजनाएं लाने और रोजगार का द्वार खोलने का काम कर रही है ताकि यहां के किसान एक अच्छी रोज़गार से जुड़ सके। इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी किसानों को मुखिया श्रीमति आशा मुर्मू एवं उद्यान विभाग धनबाद के पदाधिकारी शशि शेखर सिन्हा द्वारा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही कृषि यंत्रों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड उद्यान मित्र तारकेश्वर सिंह, कृषि मित्र सुधीर चन्द्र मंडल, उपमुखिया श्रीमति पूज्यंती देवी, पंचायत सचिव बबलू बनर्जी, प्रशिक्षक शिवम् कुमार, वार्ड सदस्य प्रभू हेंब्रम, तापेश्वर यादव, मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, बिनोद कुमार रजक समेत भारी संख्या में कृषि से जुड़े कृषक परिवार उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button