जिला प्रशासन धनबाद के द्वारा सोहराय पर्व को लेकर सैकड़ों असहायों के बीच कंबलों का वितरण

- टुण्डी
पजिला प्रशासन द्वारा गुरूजी की जन्मतिथि की पूर्व संध्या पर कंबलों का वितरण कार्यक्रम एक सराहनीय कदम — मथुरा प्रसाद महतो।
शिबू आश्रम पोखरिया में आज़ शनिवार देर शाम जिला प्रशासन धनबाद द्वारा सोहराय पर्व एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मतिथि को देखते हुए सैकड़ों असहायों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण कार्यक्रम को आमजनों ने काफी सराहा है।साथ ही बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इस नेक काम के लिए जिला प्रशासन धनबाद को तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।साथ ही कल दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मतिथि को लेकर उनके आदमकद प्रतिमा पर शेड निर्माण कार्य का जायजा लिया और कई दिशा निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को दिया।

ज्ञात हो कि कल झारखंड के जनक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मतिथि की तैयारी को लेकर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ख़ासे उत्साहित हैं और उन्होंने इसकी तैयारी भी काफ़ी अच्छे तरीके से किया है। उनके आदमकद प्रतिमा का रंग रोगन के साथ साथ फूल मालाओं से सजाने एवं प्रकाश की पूर्ण रूप से व्यवस्था करने को कहा है। मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त आदित्य रंजन,उपविकास आयुक्त सन्नीराज, अनुमंडल पदाधिकारी बारंगे,कदैया मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, प्रमुख मालती मरांडी,अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, बसंत कुमार महतो, आनंद महतो, शहजाद अंसारी, मोनिका देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।













