जिला लखीमपुर खीरी के पलिया देहात में भू माफियाओं का दबदबा

विश्वजीत मिश्रा, लखीमपुर खीरी
नवीन परती की भूमि पर भूमाफिया कर रहे हैं कब्जा
अधिकारियों के लापरवाही के चलते पलिया कला देहात पटी हन रोड पर लगातार नवीन परती की भूमि पर निर्माण किया जा रहा है।
कहीं स्कूल बनाकर कब्जा किया जा रहा है तो कहीं घर बनाकर कब्जा किया जा रहा है।
यह भी बताया जा रहा है कि वह माफियाओं की दबंगई के चलते इसमें तीन कार्यालय पास है जो आज भी हवा में लटके हुए हैं।
आखिरकार इस क्षेत्र में क्यों नहीं गरज पा रहा है बाबा का बुलडोजर क्यों नहीं हो पा रही है प्रशासनिक कार्रवाई।
पंचायत के एक जिम्मेदार नागरिक ने जब यहां के उप जिलाधिकारी को तीन बार फोन किया तो उसको संतोष जनक जवाब नहीं मिला।
पलिया देहात के एक जिम्मेदार नागरिक ने पलिया के उप जिलाअधिकारी को फोन किया तो उन्होंने बताया जो भी है अभी दिखाता हूं।

फोन किए हुए 3 दिन बीत चुके हैं किंतु अभी तक ना तो कब्जा धारकों को कोई नोटिस जारी हुई है और ना ही उनको एसडीएम ने तलब किया है
आखिर इन भू माफियाओं पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं लेते एक्शन आखिर कब तक सरकार जनता के टैक्स से जमीनो को खरीद कर करवाएगी विकाश कार्य डबल इंजन की सरकार की “भू माफिया को मिट्टी में मिलाने की नीति” को फेल करने में लगे हैं सक्षम अधिकारी।











