News

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

महेश पूरी

माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े बुधवार को भीलवाड़ा दौरे पर

भीलवाड़ा, 08 अप्रैल। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 7ः00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8ः10 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, भीलवाड़ा पहुंचेंगे। यहां से वे 8ः15 बजे सड़क मार्ग से मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8ः25 बजे वहां पहुंचेंगे।

प्रातः 8ः30 बजे से 9ः15 बजे तक राज्यपाल श्री बागड़े जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल 9ः20 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर 9ः30 बजे पहुंचेंगे तथा 9ः40 बजे अलवर के लिए रवाना होंगे। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने राज्यपाल के दौरे को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button