News

जैव विविधता दिवस पर बाल अभिरुचि शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं

सादड़ी।  विश्व जैव विविधता दिवस पर स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में भारत विकास परिषद व सेवा भारती समिति सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर में पोस्टर निर्माण व आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा जैव विविधता बचाने का संकल्प लिया।

शिविर संयोजक राजेश देवड़ा ने बताया कि सर्व प्रथम निकिता रावल ने विश्व जैव विविधता दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने जैव विविधता का महत्व समझाया व जैव विविधता बचाने का संकल्प दिलाया। इससे पहले राजेश्वरी सिंह,गिरधारी लाल देवड़ा व नारायण लाल हिंगड़ के निर्देशन में पोस्टर निर्माण व आर्ट एंड क्राफ्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शिविरार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2025 05 23 at 5.03.08 PM 1

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। भारत विकास परिषद अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव, सुनील दत्त शर्मा, सरस्वती पालीवाल, सेवा भारती के मोहनलाल सोलंकी व अरविंद परमार ने व्यवस्था में सहयोग किया।देवड़ा ने बताया सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर में 70भैया बहन भाग ले रहे हैं।

इस शिविर में योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार, आत्म रक्षा प्रशिक्षण, पेंटिंग डांस म्यूजिक व आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियो के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति की जा रही है। शिविर का समापन 26 मई को होगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button