उत्तर प्रदेश

जौहर एसोसिएशन ने उर्सला, के. पी. एम., हैलट अस्पताल में मरीजों को बांटें फल

मरीजों की सेवा पैगम्बर ए इस्लाम की सुन्नत - हयात ज़फर हाशमी

IMG 20250904 WA0008 1
कानपुर आज एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में मनाये जा रहे जश्न ए आमद ए रसूल सप्ताह के अन्तर्गत उर्सला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सेब, केला दूध, ब्रेड, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
IMG 20250904 WA0012
पैगम्बर ए इस्लाम के संदेश को आम करते हुए उर्सला अस्पताल के पुरुष, बर्न युनिट, बाल रोग, वार्ड नंबर 1,2,3,4,5,6 आदि मे जाकर मरीजों का हालचाल पूछा और इलाज में आने वाले समस्याओं की जानकारी ली और अधीक्षक से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने बताया कि पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब ने मरीजों की सेवा को बहुत बड़ा पुण्य (सवाब) बताया है।
IMG 20250904 WA0011
पैगम्बर ए इस्लाम ने हमेशा गरीबों और मरीजों की देखभाल की है और दुनिया को मरीजों की सेवा करने का संदेश दिया है उनके जन्म सप्ताह के अवसर पर पैगम्बर ए इस्लाम के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए जौहर एसोसिएशन आम जनमानस को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है आज 463 मरीजों को उर्सला अस्पताल में घूम घूम कर सभी वार्डो में मरीजों को सेब, केले, ब्रेड, दूध, डीटाॅल, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
मरीजों को मानवता और प्रेम के प्रचारक पैगम्बर ए इस्लाम की जयंती की मुबारकबाद दी।
IMG 20250904 WA0013

हाशमी ने कहा कि ऐसे कामों से पैगम्बर ए इस्लाम को सच्ची खिराज ए अकिदत होगी।फल वितरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के अलावा जावेद मोहम्मद खान, फुजैल जामी, नफीस अहमद, इमरान शानू, फरहान कुरैशी, मोहम्मद ईशान, शहनवाज़ अन्सारी, मोहम्मद तौफीक, ताबिंदा,जम्मू,गुलफाम, वारिस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button