झामुमो केन्द्रीय सदस्य गुरूचरण बास्की ने हज यात्रियों को सऊदी अरब के लिए किया रवाना

झामुमो केन्द्रीय सदस्य गुरूचरण बास्की ने हज यात्रियों को सऊदी अरब के लिए किया रवाना
टुण्डी
टुण्डी क्षेत्र के कटनियां पंचायत अंतर्गत कारीगरडीह से आधा दर्जन हज यात्रियों को
झामुमो केन्द्रीय सदस्य गुरूचरण बास्की ने बुधवार अहले सुबह फूल माला पहनाकर
सऊदी अरब के मक्का शहर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने हाजियों के लिए
अल्लाह ताला से दुआएं कीं और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
हज यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व श्री बास्की ने हाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि
हज सक्षम मुसलमानों के लिए एक अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य है, जिसे जीवन में कम से कम
एक बार हर वयस्क और आर्थिक रूप से समर्थ मुसलमान को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा
कि हज का इतिहास लगभग चार हजार वर्ष पुराना माना जाता है, जिसकी परंपरा हज़रत
इब्राहिम, उनकी पत्नी हज़रत हाजरा और पुत्र हज़रत इस्माइल से जुड़ी है।
उन्होंने आगे बताया कि हज इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक प्रमुख वार्षिक
तीर्थ यात्रा है, जो शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमानों द्वारा अपने जीवन में
एक बार सऊदी अरब के मक्का शहर में संपन्न की जाती है।
मौके पर मुख्य रूप से मुस्तकीम अंसारी समेत कई पुरुष एवं महिलाएं हज यात्रा पर
रवाना हुए। विदाई के समय परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने भावुक वातावरण में
हाजियों को शुभकामनाएं दीं।














