News

झारखंड विधानसभा में टुण्डी के दो ज्वलंत मुद्दे गूंजे, उच्च स्तरीय जांच की मांग

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

झारखंड विधानसभा में टुण्डी के दो ज्वलंत मुद्दे गूंजे

छात्रवृत्ति योजना बहाल करने और कृषि पाठशाला मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

झारखंड जागरण संवाददाता | लूनिया टाइम्स डेस्क

टुण्डी : झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 147 के तहत एक अत्यावश्यक लोक महत्व के विषय पर ध्यानाकर्षण सूचना प्रस्तुत करते हुए झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गुरुवार को सरकार का ध्यान दो महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया।

विधायक महतो ने कहा कि राज्यों में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति वित्तीय वर्ष 2025-26 से बंद है। उन्होंने मांग की कि इस योजना को अविलंब पुनः लागू किया जाए ताकि अध्ययनरत करीब दस लाख छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो और ड्रॉप आउट दर में कमी लाई जा सके।

WhatsApp Image 2026 02 19 at 5.31.28 PM

वहीं दूसरी ओर उन्होंने धनबाद जिला अंतर्गत टुण्डी प्रखंड के भुरसाबांक में कृषि विभाग के तहत संचालित कृषि पाठशाला का मामला भी सदन में उठाया। यह पाठशाला सुनीता फाउंडेशन द्वारा संचालित है, जिसमें किसानों के प्रशिक्षण और अवसंरचना के नाम पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया।

विधायक ने कहा कि सरकारी राशि के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सदन में उठे इन दोनों मुद्दों को लेकर सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button