News

झालरा महादेव बनेड़ा में तीन दिवसीय विशाल महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 आज से आरंभ

  • लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी
परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 13 से 15 फरवरी 2026 तक झालरा महादेव मंदिर बनेड़ा में विशाल तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
महोत्सव का शुभारंभ 13 फरवरी, शुक्रवार को सायं 7:15 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगा।
14 फरवरी, शनिवार को रात्रि 8:00 बजे से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध पहलवान भाग लेंगे।
15 फरवरी, रविवार को प्रातः 9:15 बजे भगवान शिव का भव्य महाअभिषेक किया जाएगा। सायं 7:15 बजे महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। इसी दिन रात्रि 9:00 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक दिनेश राठौड़, कृष्णा राठौड़ एवं सुरेश राव एंड पार्टी द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button