टुंडी प्रखंड के बादलपुर में बादलपुर प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन, रोमांचक मुकाबले में बरवाअड्डा सुपर किंग्स बनी विजेता



बादलपुर प्रीमियर लीग 2026
टुंडी प्रखंड अंतर्गत बादलपुर में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
टुंडी प्रखंड अंतर्गत बादलपुर में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट बादलपुर प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में खेल को लेकर उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।
फाइनल मुकाबले में बरवाअड्डा सुपर किंग्स ने कमारडीह किंग्स इलेवन को बेहद रोमांचक मुकाबले में मात्र 03 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंतिम ओवर तक चले संघर्ष ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं।
-
राजसमंद के बाघेरी नाका बांध पर 2 फीट की चादर चलीJuly 14, 2025
-
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत् आम उत्सव सह बागवानी मेलाJune 11, 2025
पुरस्कार वितरण समारोह
विजेता टीम बरवाअड्डा सुपर किंग्स एवं उपविजेता टीम कमारडीह किंग्स इलेवन को टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि
कमारडीह पंचायत के मुखिया जयनारायण मंडल, मौलाना अब्दुल रज्जाक एवं मास्टर महमूद अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से चमचमाती ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बी.पी.एल 2026 फाइनल मुकाबले में घातक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी मनपुरण कुंभकार ने उन्हें मोमेंटो एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु पत्रकार दीपक पांडे,
मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा-कमारडीह के कॉर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ,
अतिकूर रहमान एवं अब्दुल गफूर उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमिटी के प्रबंधक अख्तर एवं साबिर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निर्णायक की भूमिका में जहांगीर, अनवर, अमान एवं निमाई मंडल ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।














