News
टुण्डी प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा का गठन सूची लेकर जिलाध्यक्षा धनबाद हुई रवाना

टुण्डी : टुण्डी प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा का गठन को लेकर बुधवार दुबराजपुर टुण्डी स्थित शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज में विशिष्ट अतिथि मीना हेंब्रम एवं टुण्डी मंडल अध्यक्ष फूलचंद किस्कू की संयुक्त उपस्थिति में चयन कार्य संपन्न हुआ तथा आगामी सप्ताह नवनियुक्त प्रखंड कमिटियों की बैठक आयोजित करने की बातें कही गई और बैठक संपन्न हुआ और चयनित प्रखंड कमिटी की सूची लेकर जिलाध्यक्षा धनबाद हुई रवाना।

मौके पर मीना हेंब्रम, फुलचंद किस्कू, अब्दुल रशीद अंसारी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रलाल बास्की, अनवर अंसारी,श्रवण टुडू, जाहिद अंसारी, वाहिद उर्फ कारू अंसारी,अकरम हुसैन, इम्तियाज हुसैन, मोनिका देवी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।














