टुण्डी भाजपा द्वारा संगठन महापर्व पर बीस हजार नये सदस्य बनाने का संकल्प

- टुण्डी 19 दिसंबर
टुण्डी प्रखंड भाजपा द्वारा आज गुरुवार को टुण्डी मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल की अध्यक्षता में डाक बंगला परिसर में संगठन महापर्व के बैनर तले करीब बीस हज़ार नये सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया।
बताया जाता है कि पार्टी के जारी निर्देश के आलोक में सभी भाजपाईयों ने हुंकार भरते हुए बूथों की और कूच करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।इसकी शुरूआत आगामी 22 दिसंबर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस बार बीस हज़ार नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी समीर कुमार साव, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार, विजय कुमार मंडल,फैनीलाल यादव,ललन राय,नवल किशोर चौधरी, विमल दां, विजय चौधरी, गणेश राय,तेजनारायण राय, नागेश्वर पंडित, द्रौपदी मंडल,नकुल सिंह, दीपक सोनी, कैलाश बनर्जी, सुनील साव, विकास चन्द्रा, रोबिन मंडल,उत्पल मंडल, यादु मंडल, परशुराम तुरी, राजकिशोर पंडित, गणेश चन्द्रवंशी, राजेश मंडल, शांति रक्षित, देवकुमार पाण्डेय समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।