टुण्डी विधायक का प्रयास रंग लाया पोखरिया गांव समेत कई अन्य गांवों को स्वावलंबन प्रस्ताव को लेकर उपविकास आयुक्त पहुंचे टुण्डी किया मंत्रणा

- टुण्डी
सोमवार को धनबाद के नए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रखण्ड सभागार टुण्डी मे सभी विभागो के अधिकारीयों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के कर्मभूमि एवं उनके सपनों को साकार करने हेतु मछियारा पंचायत में पड़ने वाले पोखरिया सहित सभी राजस्व गाँवो को शत प्रतिशत स्वावलंबी ग्राम के रूप में विकसित करने को लेकर एक अहम् बैठक की। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से दी जाने वाली सभी योजनाओ को प्रत्येक ग्रामीण एवं घर को आच्छादित पूरा पंचायत को स्वावलम्बी बनाना है। उन्होंने ने छुट्टी के दिन सभी कर्मियों को बुलाकर बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया की राज्य एवं केंद्र सरकार से दी जाने वाली सभी सेवाओं में जैसे बिजली , पानी, शिक्षा , स्वास्थ्य ,श्रम कार्ड , प्रमाण पत्र, वन पट्टा, आवास आदि को प्राथमिकता के आधार पर करना है ताकि को भी लाभुक किसी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागों से अद्यतन धरातल पर चले रहे काम के आलावे कई प्रकार के सुझाव भी लिए।

साथ ही उन्होंने कहा की मछियारा से शुरू करने के बाद पुरे टुंडी के हर गांव को स्वावलंबी ग्राम बनाएंगे। बैठक के बाद वे मछियारा पंचायत के कई राजस्व गाँवो के अलावे वहां के स्वास्थ्य केंद्र और मानियाडीह स्वास्थ्य केंद्र का भी निरिक्षण कर कई आवश्य दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर टुंडी बीडीओ विशाल पांडेय , प्रभारी सीओ सुरेश बरनवाल, चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण कुमार , बीपीआरओ बबलेश शाह , प्रभारी अंचल निरीक्षक मो शहाबुद्दीन , सीडीपीओ अनीता कुमारी, कोर्डिनेटर गौरी शंकर चौधरी, राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार महतो के अलावे डीएमएफटी, जे एसएलपिएस के प्रतिनिधि के अलावे सभी अंचल एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।














