News

टुण्डी विधायक द्वारा रिकॉर्ड तोड डेढ़ दर्जन विकास कार्यों का शिलान्यास

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में अन्य प्रखंडों से अव्वल – मथुरा प्रसाद महतो


टुण्डी :टुण्डी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए आज़ का दिन किसी अवतार से कम नहीं। विकास पुरुष कहे जाने वाले टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आज़ शनिवार को क़रीब डेढ़ दर्जन विकास कार्यों का शिलान्यास कर कीर्तिमान बनाया तथा अन्य विधानसभा की तुलना में कई गुना अधिक विकास कर एक अमिट छाप छोड़ी। ज्ञात हो कि सर्वप्रथम विधायक ने मनियांडीह थाना क्षेत्र के गोयदाहा में टाटा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी को जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम की संयुक्त उपस्थिति में वृक्ष में जल देकर कार्यक्रम का‌ श्रीगणेश किया।

एवं दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक ग्रामीण जागरूक नहीं होंगे विकास की कल्पना करना कठिन है तथा उपस्थित किसानों को अपने संबोधन में जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम ने कहा कि झारखंड की जल जमीन, जंगल की रक्षा सर्वोपरि है तथा इस जमीन को उपजाऊ एवं खेती योग्य बनाना यहां के किसानों पर निर्भर करता है।वही मंच पर विराजमान बतौर मुख्य अतिथि विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज़ कि महिलाओं को पूर्णरूपेण जागरूक किया जाना चाहिए तभी समाज और राज्य समृद्ध जीवन जी सकता। तत्पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने किसानों द्वारा स्टॉल में लगाए गए फसलों को देखा और कुछ किसान भाइयों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा विधायक मथुरा प्रसाद महतो टुण्डी वन विभाग के बगल में बने आंगनबाड़ी केंद्र का नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 7.39.45 PM 1 WhatsApp Image 2026 03 07 at 7.39.45 PM

वहीं अपनी मां पेमिया देवी की 89 वीं जयंती पर उनके चित्र पर धूप दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया।साथ ही पूर्वी के गर्भाडीह एवं फुलपहाडी़ में बांध का जीर्णोद्धार का आधारशिला रखा ताकि किसानों को खेती कार्य के लिए भरपूर मात्रा में सिंचाई के साथ साथ मछ्ली पालन जैसी योजनाओं से लाभान्वित हो सके।साथ ही कृषि एवं पशुपालन एवं सहकारिता विभाग समेकित सहकारी विकास परियोजना (आई सी डी पी कोषांग ) रांची के अधीन धनबाद जिले के टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के बरवाटांड एम पी सी एस लि0 में 100 एम टी क्षमता वाला गोदाम निर्माण कार्य का रिकॉर्ड तोड शिलान्यास कर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने टुण्डी के अन्य जनप्रतिनिधिओं को पीछे छोड़ते हुए एक कीर्तिमान बनाया। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम,बी डी ओ विशाल कुमार पाण्डेय,फुलचंद किस्कू, बसंत महतो,मनोज महतो,सुमित महतो, बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button