टुण्डी विधायक प्रतिनिधि द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि रखा दो मिनट का मौन

- टुण्डी
टुण्डी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो के नेतृत्व में आज़ मंगलवार को बांसकपूरियां स्थित पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल प्रांगण में झारखंड अलग राज्य के अग्रणी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अपने गुरु जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वारिकी से प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से टुण्डी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, बाबूनाथ महतो, आनंद महतो,प्रतोष महतो, झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, दिवाकर महतो, ज़ावेद अहमद उर्फ सप्पू, राजाराम महतो,जनकलाल, राजेश महतो, बबलू महतो, शिवनाथ महतो, चंद्रिका महतो , संजय राय, शंकर चौहान,बीरू सिंह,कृष्टा उरांव, संजय महतो ,मन्टु महतो, पुनर्वसु दास, कृष्णा मंडल, धर्म सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे।



















