टुंडी न्यूज

टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पोखरिया शिबू आश्रम पहुंचे जहां आगामी 18 अगस्त को होने वाले श्रद्धांजलि सभा सह श्राद्धकर्म को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ किए मंत्रणा

  • टुण्डी

  • IMG 20250805 WA0014

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पश्चिमी टुंडी के पोखरिया स्थित शिबू आश्रम में आगामी 18 अगस्त को झारखंड के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह श्राद्धकर्म की सफलता को लेकर लगातार आश्रम का दौरा कर रहे है एवं अपने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही जुट जाने की सलाह देते हुए कहा कि झारखंड के लाल दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महान् क्रान्तिकारी धरतीपुत्र की कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक रूप से मनाया जायेगा।

श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले सभी अतिथियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए पच्चीस वॉलिंटियरों की बहाली की गई है जो हर पंडालों का हर समय जायज़ा लेंगे एवं उन्हें समुचित रूप से भोजन एवं पानी की व्यवस्था देने का काम करेंगे आगे विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ऐसे महापुरुष की जितनी तारिफ की जाएं वह कम होगा आज़ झारखंड में एक बेहतरीन सरकार जो काम कर रही है

WhatsApp Image 2025 08 14 at 18.10.34 1 WhatsApp Image 2025 08 14 at 18.10.34

उन्हीं की देन है साथ ही उन्होंने कहा कि टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से भी लोगों का इस भव्य कार्यक्रम में आगमन होगा एवं श्रद्धांजलि सभा के साथ श्राद्धकर्म को ऐतिहासिक रूप से बनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी आत्मा की शांति मिले एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महान् क्रान्तिकारी धरतीपुत्र की कर्मभूमि टुण्डी इतिहास बनकर लोगों के दिलों में राज करें। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, प्रभारी अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल , विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो नेता नुनूलाल मुर्मू , मोनिका देवी , मनोज महतो, युवा सम्राट दिनेश महतो,कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button