टुंडी न्यूज

ट्रक के धक्के से वृद्ध घायल बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफ़र

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी/दीपक पाण्डेय — गिरिडीह से गोविंदपुर की ओर जा रही एस आर एल नामक ट्रक जिसका नंबर WB 61B/6071ने शाम पांच बजे सड़क पार कर रहे वृद्ध व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुण्डी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद अधिक चोट लगने के कारण बेहतर इलाज कराने के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद रेफ़र कर दिया गया।

WhatsApp Image 2025 02 07 at 8.03.03 PM 1

मिली जानकारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टुण्डी के प्रतापपुर चरक मोड़ के पास आज़ शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सड़क पार कर रहे प्रतापपुर गांव निवासी लालजीत रजवार उम्र करीब 55 वर्ष को जोरदार धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण टुण्डी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफ़र कर दिया है ट्रक धक्का मारने के बाद मंझिलाडीह मोहन होटल के पास गाड़ी लगाकर चालक ओर उपचालक दोनों फरार हो गए गाड़ी को टुण्डी पुलिस ने अपने क़ब्ज़े में कर लिया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button