News

तिरंगा पदयात्रा 10 अगस्त को भायंदर पश्चिम में होगी आयोजित

  • IMG 20250805 WA0014

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देशभक्ति का संदेश देने हेतु विशेष आयोजन


भारतीय जनता पार्टी, भाईंदर पश्चिम मंडल एवं बृजभूमि मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार, 10 अगस्त 2025 को “तिरंगा पदयात्रा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा माननीय आमदार नरेंद्र मेहता एवं जिल्हाध्यक्ष दिलीप जैन के दिशानिर्देश और मार्गदर्शन में संपन्न होगी।

सुबह 9:30 बजे यात्रा की शुरुआत आमदार कार्यालय, अहिंसा चौक के पास, भायंदर पश्चिम से होगी। यह यात्रा 60 फीट रोड, 90 फीट रोड, अरिहंत बंगला, हवेली नाका, गीता नगर गली, मांडली तालाव, टेंबा रोड और अमृतवाणी रोड होते हुए चंद्रमौलेश्वर मंदिर, मानसरोवर टावर के पास, टेंबा रोड, भायंदर पश्चिम पर संपन्न होगी।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 16.54.23

आयोजकों ने सभी नगरसेवक, नगरसेविका, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोगी, इष्टमित्र और देशभक्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक रूप से देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर नगरसेवक भगवती शर्मा और भाईंदर पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौरांग कंसारा ने सभी को हार्दिक आमंत्रण दिया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button