तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा मंडल कार्यकारणी रानी की बैठक आयोजित की गई

रानी स्टेशन। रानी आज 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर भाजपा मंडल रानी शहर कि एक बैठक भाजपा कार्यालय मे भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के सानिध्य मे आयोजित कि गई जिसमे निर्णय लिया गया कि तिरंगा यात्रा अष्टापद जैन मंदिर से प्रताप बाजार से मैन बाजार होते हुए बाल वीर हनुमान जी मन्दिर स्कूल रोड पर जाकर समापन होगा जिसमें डी जे के साथ 500 मीटर तिरंगे के साथ यात्रा निकाली जायेगी एवं उसी दिन रात 8:बजे विभीषिका विभाजन स्मृति दिवस लाल चौक प्रताप बाजार में मनाया जायेगा।
आज कि बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़ उपाध्यक्ष डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी पदम सिंह राठौड़ जोधाराम कुमावत शंकर सिंह राजपुरोहित कुशल राज मेहता जयंतीलाल जैन राहुल सोनी प्रवीण ऐरन विक्रांत अग्रवाल मुकेश भंडारी अशोक अरोड़ा ईश्वर सिंह राजपुरोहित जगदीश खारवाल मुकेश राठौर किरण गवारिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






