दिव्यांग सेवा समिति पाली के चुनाव सम्पन्न मुकेश सोनी अध्यक्ष एवं घेवरचन्द आर्य मंत्री निर्वाचित

पाली – दिव्यांग सेवा समिति पाली की बैठक वरिष्ठ सदस्य सोहनलाल बम्बोली की अध्यक्षता में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन पाली में रविवार को आयोजित हुई। जिसमें 4 जनवरी और 18 जनवरी को लिए निर्णय अनुसार चुनाव अधिकारी सोहनराज बम्बोली की देखरेख में समिति के निर्विरोध चुनाव हुए ।
चुनाव में अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा सोजत, मोहनसिंह सिलोरा गिरादडा, मंत्री घेवरचन्द आर्य, उपमंत्री- धनराज नागल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन चुने गए। संरक्षक वरिष्ठ रिटायर्ड वैज्ञानिक हरिश कुमार शर्मा एवं व्याख्याता आईदान राम सुथार तथा कार्यकारिणी सदस्य क्रमशः सोहनराज बम्बोली, पुष्पेंद्र भागेसर , घीसूलाल सिरवी, नितिन कुमार गोराणा, रमेश चौधरी गागुडा, बाबुलाल जांगिड़, लक्ष्मी रांका, पुजा डुंगरवाल, प्रियंका मूंदड़ा, शालिनी जैन, एवं सुमित्रा देवी चुनें गये।
इसी प्रकार आयकर अधिवक्ता विनोद जांगिड़ को लेखा निरीक्षक, हेमन्त कुमार मेघवाल गुडा श्यामा को सोजत ब्लाक अध्यक्ष तथा बीजाराम पटेल सोनाईलाखा को रोहट ब्लाक बनाया गया। मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया की मातृशक्ति को उसकी संख्या के अनुपात में पर्याप्त स्थान देकर कार्यकारिणी में महत्व दिया गया।

बैठक में पूजा गोराणा, कमलादेवी, संगीता, दिक्षिता भागेसर, कविता प्रजापति, अक्षय डुंगरवाल, रोशन गोराणा, अजय टांक सोजत, वागाराम देवासी, महेंद्र मेघवाल अटबडा, सलीम खान रोहट, मूलाराम रोहट, आरिफ खान कंटालिया, लक्ष्मण सिंह खुडावास, सहित जिले भर के 50 से अधिक दिव्यांग भाई बहन मोजूद रहे।
अध्यक्ष मुकेश सोनी ने जिले भर से पधारे दिव्यांग भाई बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह समिति आपके हक अधिकारो के लिए आपकी अपनी समिति है आपको इसी प्रकार संगठित होकर अपनी एकता और शक्ति को बनाए रखना होगा तभी दिव्यांग जनों को उसके हक और अधिकार मिलेंगे।












