News

दिव्यांग सेवा समिति पाली के मूक बधिरों का होली स्नेह मिलन 2025 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। दिव्यांग सेवा समिति पाली से जुड़े जिले के मूक-बधिरों का “होली स्नेह मिलन 2025” समिति कार्यालय अशोक नगर पाली में सम्पन्न हुआ। सभी ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर साकैतिक लेंग्वेज भाषा से हंसी ठिठोली करते हुए दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक जमकर होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। पश्चात सभी ने एक पंक्ति में बैठकर भोजन करते हुए एक दुसरे से लेंग्वेज भाषा से बात कर परिचय बढ़ाया।

लक्ष्मी रांका के निर्देशन में कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें मूक-बधिरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को निखिल शर्मा पाली और मोहनसिंह सिलोरा गिरादडा ने भी सम्बोधित किया।

IMG 20250318 WA0026

मूक-बधिरों ने सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसेबल आई डी कार्ड बनाने में सरकारी स्तर पर हुई गलतीयों से हो रही परेशानी के बारे में पदाधिकारियों को अवगत करवा कर समाधान करवाने की मांग की। मंत्री घेवरचन्द आर्य ने जिला कलेक्टर एवं सम्बंधित विभाग से मिलकर समाधान का भरोसा दिलाया। और कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी दिव्यांग जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिसके जबाब में मूक-बधिरों ने हाथ उपर उठाकर अंगुलीया हिलाकर सांकेतिक लेंग्वेज भाषा मे तालियां बजाकर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मंत्री घेवरचन्द आर्य केरला, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन पाली, सदस्य मंयक अरोड़ा पाली, मोहनसिंह सिलोरा गिरादडा, निखिल शर्मा पाली, महेन्द्र मालवीय बगड़ी नगर, नितिन गौराणा, हार्दिक जैन पाली, लक्ष्मी रांका पाली , शालिनी जैन पाली, ज्योति मालवीय बगड़ी नगर, पूजा गौराणा, वंदिता जैन सहित पाली जिले के कई मूक-बधिर मोजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button