टुंडी न्यूजNews

धधकीटांड सामुदायिक विकास भवन जर्जर इस बर्ष बर्षा झेलने में असमर्थ

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी—‌  टुण्डी प्रखंड मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी में स्थित धधकीटांड सामुदायिक विकास भवन वर्तमान में काफी जर्जर हालत में खड़ा है कभी भी यह भवन जमींदोज हो सकता है। अंदर से केवल सरिया दिखता है सीमेंट पूर्णरूपेण झड़ चुका है पूर्व में इसे गांव में होने वाले पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित होता था परन्तु जर्जर हालत में होने के कारण लोग इस भवन के अंदर बैठने से कतराते हैं यह भवन इस बर्ष बर्षा का पानी झेलने में असमर्थ हैं।

कई बार ‌लघु‌ सिंचाई विभाग से प्राक्कलन तैयार किया गया पर हर बार फंड की कमी आड़े आने लगा जिससे यह भवन जस का तस पड़ा हुआ है अब लोग इस भवन में किसी भी तरह की सरकारी बैठकों आयोजित नहीं करते खिड़की दरवाज़ा विहीन यह भवन में केवल आवारा कुत्तों का जमावड़ा हर दिन देखा जा सकता है।

इस भवन में पहले स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने बैठक करतीं थीं परन्तु अब गिरने के डर से प्रयोग नहीं करते देखा जाए कब इस भवन की तक़दीर बदलती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button