नववर्ष के स्वागत में उमड़ा शहर, भारत विकास परिषद ने किया कैलेंडर विमोचन

- सादड़ी
नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शक्ति माता चौक से प्रारंभ होकर गांछवाडा,बरज का भाटा,नाईवाडा, बाजार,जुंझार जी चौक,नई आबादी,बसस्टैंड, आखरिया चौक होते हुए शक्ति माता चौक में संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह भारत विकास परिषद, सेवा भारती समेत कई सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर, सनराइज पब्लिक स्कूल व बैथनी मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी झांकियां दी।
इस अवसर पर एडवोकेट संजय बोहरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरा राम जाट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप सोनी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश पुरी गोस्वामी,घीसा राम जाट,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव , व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपुरोहित, सेवा भारती प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख मोहनलाल, एडवोकेट विनोद मेघवाल,मनोहर लाल, यशपाल सिंह खींची समेत कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इतिहास संकलन समिति द्वारा पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली व स्नेह लता गोस्वामी के सानिध्य में एक संगोष्ठी हुई जिसमें भारतीय काल गणना को वैज्ञानिक व खगोल सम्मत बताया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव, सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा, कोषाध्यक्ष हनवंत सिंह राठौड़ व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र पुनमिया के सानिध्य में नववर्ष कलैंडर का विमोचन किया गया जिन्हें नगरवासियों को बांटा गया। भारत विकास परिषद द्वारा मनोज कुमार,विजय सिंह गौड़,भंवर लाल सुथार, कालुराम माली,राजेश देवडा,रमेश भाटी ,डा ललित राठौड़ व राजेश्वरी सिंह के नेतृत्व में राहगीरों का कुंकुम तिलक कर मुंह मीठा कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।सेवा भारती द्वारा नगर की सेवा बस्तियों में नववर्ष के बैनर लगाएं गए व पैंपलेट वितरित किए गए। दिन भर नववर्ष की बधाइयों व शुभकामना का दौर चला। उल्लेखनीय है कि चैत्र शुक्ल एकम को भारतीय नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है