निशुल्क चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

100 से ज्यादा लाभान्वित – 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच-
भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि ‘वीजन फ़ॉर ऑल’के तहत ,सुखी परिवार फाउंडेशन प्रणेता गणि राजेंद्र विजयजी के आशीर्वाद से अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की चैयरपर्सन निर्मला माखीजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।
फोरम के राहुल यादव व अतुल गोयल ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 20 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। हेल्थ एक्सपर्ट विनीता मिश्रा स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन किया।

शिविर में दुर्गा वडे, अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, रेशमा वानखेड़े, अनिकेत,विनोद पवार,ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की दुर्गा वडे ने किया।अतिथि भवन निर्माता संदीप गोम्स, थे।इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका सुनीता भोईर, सूरजप्रकाश सांडेसर,शेरॉन सलढाना, आदि उपस्थित थे।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), सपना राकेश चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर,सूरज योगेंद्र नांदोला, संतोष अतुल गोयल,स्व.राजेन्द्र केसरीमल जैन (सांडेराव) हैं।













