टुंडी न्यूज

नेहरू युवा क्लब रामपुर द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू युवा क्लब रामपुर द्वारा रामपुर पंचायत अंतर्गत सुगना मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया |

टूर्नामेंट के फ़ाइनल में आकाश चैलेंजर के टीम ने टीम परेश 11 को शिकस्त देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया |
विजेता टीम को क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के युवा नेता सह धनबाद जिला संगठन सचिव मनीष राय, अपराध सूचना डिवीजन के झारखंड प्रदेश के प्रभारी मोहम्मद जाहिद हुसैन, लछुरायडीह पंचायत के भावी पंचायत समिति प्रत्याशी मोहम्मद नईम अंसारी एवं कांग्रेस के युवा नेता असद कलीम द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किए गए |

उप विजेता टीम को टूर्नामेंट के विशिष्ट अतिथि रामपुर पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि एवं कमिटी के आयोजन कर्ता जगदीश रजक द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किए गए | आर.एस.एल 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के बेस्ट बोलर परेश, बेस्ट फील्डर मनीष बने |

मौके पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पत्रकार दीपक पांडे एवं फारूख अंसारी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के युवा नेता रशिद अंसारी, रोहित मंडल, राकेश कर्मकार एवं विजय मुर्मू , वार्ड सदस्य उत्तम, लोबिन रजक साथ ही समाजसेवी दिनेश राय, अशोक रजक, चित्राम रजक, मानिक रजक और सैकड़ों दर्शकगण उपस्थित थे |
क्रिकेट टूर्नामेंट को सफ़ल बनाने हेतु मुख्य रूप से कमिटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उप सचिव, निर्णायक महोदय मास्टर संजय रजक एवं उत्तम साथ ही कमेंटेटर सह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ़ अंसारी, रंजीत और स्कोरर का सराहनीय योगदान रहा |

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button