पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के अंतर्गत नगर में विशेष रात्रि सफाई अभियान

रानी नगर पालिका, रानी खुर्द द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष रात्रिकालीन सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह पहल पखवाड़ा के अंतर्गत अन्त्योदय के सिद्धांत सबसे अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाना के अनुरूप स्वच्छता एवं जनकल्याण को समर्पित रही। अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड एवं गली मोहल्ले, वार्डों में रात्रि सफाई कार्य प्रारंभ किया गया।
सफाई कर्मचारियों ने तत्परता से झाड़ू लगाना, कचरा उठाना और सफाई से संबंधित अन्य कार्य किए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू स्वयं उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी की और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। सफाई प्रभारी रतनलाल बंजारा, कार्यवाहक एएसआई तेजकरण मोबारसा, सफाई जमादार सुरेश कुमार आदिवाल व नारायण लाल आदि सहित नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने बताया कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता और सेवा के कार्य पखवाड़ा की आगामी तिथियों में भी निरंतर जारी रहेंगे। नगर पालिका रानी खुर्द सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वच्छता में भागीदारी करें, कचरा निर्धारित स्थलों पर ही डालें एवं नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान कर अपनी सहभागिता निभाएं।
डोनेट करें
आपके सहयोग से हमें समाज के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।












