पंन्यास चारित्ररत्न विजयजी का चातुर्मास भायकला में 29 जून को भव्य प्रवेश

- मुंबई
दीपक जैन
शेत्रुंजय तीर्थ सम शेठ मोतीशा रिलीजीयस & चेरिटेबल ट्रस्ट,शेठ मोतीशा आदेश्वरजी जैन टेम्पल, भायखला जैन संघ के प्रांगण में ज्ञानात्मक वर्षावास सूरि प्रेम-भुवनभानु समुदाय के परम पूज्य 451 दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य श्रमणीगणनायक आचार्य रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य कविहदय पंन्यास प्रवर हीररत्नविजयजी म.सा.तथा प्रवचन प्रभावक पंन्यास प्रवर चारित्ररत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा-5 का चातुर्मास भायकला में हो रहा है।

संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 29 जून को सुबह 8 बजे चातुर्मास प्रवेश भाववर्धक शुभसंदेश जैन संघ शुभ संदेश बिल्डींग, भायखला से होगा।पंन्यास प्रवर के साथ 485 शिष्याओं की गुरुमैया प्रवर्तिनी पुण्यरेखा म.सा. के शिष्या सरल स्वभावी साध्वी गुणज्ञरेखा म.सा. के शिष्या साध्वी भव्यज्ञरेखा म.सा. (बेन म.सा.) आदि ठाणा- 9 का भी प्रवेश होगा।भायंदर बावन जिनालय में ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद शाहपुर में विशाल शिविर व विभिन्न संघों में धर्म आराधना कर 5 जून को सुन 7 बजे मुलुंड चेक नाका से मुंबई में प्रवेश होगा।संघ ने दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की है।















