पाली जिले के विद्यार्थियों के लिए भगवान महावीर फाउंडेशन, चेन्नई की पहल

“भगवान महावीर का जीवन और शिक्षाएं” विषय पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता – 8वां महावीर पुरस्कार-2025
पाली। भगवान महावीर फाउंडेशन, चेन्नई द्वारा पाली जिले के विद्यार्थियों के लिए 8वां महावीर पुरस्कार-2025 के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का विषय “भगवान महावीर का जीवन और शिक्षाएं” निर्धारित किया गया है।
यह जानकारी फाउंडेशन के सलाहकार श्री के. नंद किशोर, आईएएस (सेवानिवृत्त) द्वारा साझा की गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी –
स्तर-1: कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थी स्तर-2: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं में निहित अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाना है। साथ ही विद्यार्थियों में नैतिक और आध्यात्मिक सोच को प्रोत्साहित करना है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी फाउंडेशन की वेबसाइट
या
पर जाकर नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र:
- श्रीमती समता लखानी, चेन्नई – 📞 9962340367 / ✉️ sjnsbmf@gmail.com
- श्री विक्रम राठौड़, पाली – 📞 9667929676 / ✉️ admin@mitsjadan.ac.in
प्रतियोगिता के लिए दिशा-निर्देश और पाठ्यक्रम पुस्तिका भी संलग्न की गई है, जिससे विद्यार्थियों को विषयवस्तु की तैयारी में सुविधा होगी।
फाउंडेशन ने पाली जिले के जैन परिवारों, विद्यालयों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं और उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
यह प्रतियोगिता न केवल लेखन प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी, बल्कि विद्यार्थियों को भगवान महावीर के शांति और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों से जोड़ने का कार्य भी करेगी।














