News

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा: बांसवाड़ा से मिली विकास की नई दिशा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2025 को राजस्थान के बांसवाड़ा में ₹1.22 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, और युवा भाजपा नेता नरेश ओझा सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी कर स्वागत किया।

IMG 20250928 WA0045 1

उपस्थित प्रमुख केंद्रीय मंत्री थे:

प्रल्हाद जोशी (खनन और कोयला मंत्री), गजेंद्र सिंह शेखावत (जल शक्ति मंत्री), अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री), अरजुन राम मेघवाल कृषि राज्य मंत्री, दीया कुमारी उपमुख्यमंत्री, राजस्थान, प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री, राजस्थान

राज्य स्तर पर उपस्थित थे:

वसुंधरा राजे (पूर्व मुख्यमंत्री), हीरालाल नागर (ऊर्जा मंत्री, राजस्थान), राजेश कुमार झा (जिला कलेक्टर, बांसवाड़ा), राजीव कुमार शर्मा (पुलिस महानिदेशक, राजस्थान), सुधांश पंत (मुख्य सचिव, राजस्थान), नरेश ओझा ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया, स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद स्थापित किया, और प्रधानमंत्री की योजनाओं की जानकारी दी। उनकी उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि भाजपा युवा नेतृत्व को भी केंद्रीय योजनाओं से जोड़ रही है।

IMG 20250928 WA0044 1

इस आयोजन में प्रधानमंत्री ने माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया, जो राज्य की दूसरी परमाणु ऊर्जा परियोजना होगी। इसके अलावा, उन्होंने तीन नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की और 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही, 5,655 स्थानों पर BSNL की स्वदेशी 4G सेवा शुरू की गई।

यह दौरा राज्य में भाजपा के नेतृत्व की मजबूती और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button