Education & Career

पीएम श्री श्री बालिका विद्यालय सादड़ी में शिक्षण सामग्री वितरित

  • सादड़ी।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्थानीय पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के तत्वावधान में मालाराम गेहलोत के सौजन्य से अपने पुत्र स्वर्गीय मदनलाल की स्मृति में शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

प्रवेशोत्सव प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि इस अवसर पर

प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने कहा कि शिक्षा के लिए सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य है, मालाराम गेहलोत ने शिक्षण सामग्री वितरित कर यह पुण्य कमाया है। इससे बालिकाओं को पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी व भामाशाह मालाराम गेहलोत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य माली व महावीर प्रसाद द्वारा भामाशाह का बाहुमान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

WhatsApp Image 2025 07 08 at 4.08.03 PM

इस अवसर पर मनीषा ओझा कविता कंवर सरस्वती पालीवाल सुशीला सोनी वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी केना राम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य माली की पहल पर भामाशाहों द्वारा जरुरत मंद 75विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button