पूज्य संत शंकरानंद जी भारती महाराज का देवलोक गमन, श्रद्धालुओं ने दी अंतिम विदाई

सोजत। पूज्य संत शंकरानंद जी भारती महाराज (सोहम आश्रम, बाघेलाव की पाल) का देवलोक गमन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर 3:00 बजे आश्रम परिसर में विधि-विधान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर चेतन गिरी, गोविंद गिरी महाराज (जोड़ भैरू), महंत बुद्ध गिरी महाराज, भंवर गिरी, पंडित पंचाराम जोशी, श्रवण चैतन्य गिरी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
पूज्य संत शंकरानंद जी भारती महाराज के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। संघ के नेमीचंद गहलोत, विश्व हिंदू परिषद के महेंद्र टॉक, कैलाश चावला, प्रवीण तंवर, राजेंद्र टांक, अर्जुन सोलंकी, गणपति गहलोत, महेंद्र गहलोत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने महाराज श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूज्य संत शंकरानंद जी भारती महाराज का जीवन समाज उत्थान, अध्यात्म और सेवा को समर्पित था। उनकी शिक्षाएं सदैव उनके अनुयायियों को मार्गदर्शन देती रहेंगी।