टुंडी न्यूजNewsझारखण्ड

पूर्णाडीह गांव के युवक पंकज कुमार गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

लूनिया टाइम्स न्यूज | दीपक पाण्डेय, टुण्डी

टुण्डी — टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव निवासी स्वर्गीय बासुदेव राम के मंझले पुत्र पंकज कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 42 वर्ष) का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि पंकज कुमार गुप्ता पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार में गहरा दुख छा गया है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

निधन की खबर मिलते ही गांव में प्रस्तावित यज्ञ कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। शोक की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

घटना की जानकारी मिलने पर ज़िला परिषद सदस्य मीना हेंब्रम एवं मुखिया बसंत नारायण तिवारी पूर्णाडीह स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। दोनों ने इस असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button