News
बजरंगी ध्वजा पताका का जुलुस गाजेबाजे के साथ निकाला, अखाड़े प्रदर्शन किया गया

गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव ) शहर मे गुलाब बाबा की धूणी से पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व मे बजरंगी ध्वजा पताका का जुलुस गाजेबाजे के साथ निकाला गया। श्री गुलाब बाबा की धूणी से ध्वजा जुलुस गाजेबाजे के साथ रवाना हुआ जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए बावडी चौराहे, मेन बाजार, वीर सावरकर चौराहे, सब्जी मंडी होते हुए श्री बालाजी मंदिर पहुंच कर ध्वजा चढाई गई।

ध्वजा जुलुस मे अखाड़े के कलाकारों ने पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व मे शानदार प्रदर्शन किया व पूर्व चेयरमैन गुर्जर ने भी अखाड़े प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा, विकास मेवाड़ा, रंगलाल जाट, रघुवीर वैष्णव, प्रवीण सहाडा, पार्षद हेमंत कुमार, राजू वर्मा,अक्षय राज चौधरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।











