पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण

टुण्डी — पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में आज़ मंगलवार को प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया।
गौरतलब हो कि पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा इन दिनों संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन जोरों पर है साथ ही कांग्रेस में युवाओं की अच्छी भागीदारी को देखते हुए धनबाद यूथ कांग्रेस के भावी जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने विभिन्न पंचायतों के ऊर्जावान खिलाड़ियों को अपने निजी मद से करीब आधा दर्जन फुटबॉल वितरण का लक्ष्य रखा है।उसी को ध्यान में रखते हुए सुबह पहले पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर पंचायत के भूइयां नवाटांड़ टोला महुआडांड़ तथा रूपन पंचायत के फूलपहाडी गांव से आज़ वितरण कार्यक्रम का शंखनाद पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि ऊर्जावान खिलाड़ियों को कांग्रेस हरसंभव मदद करने का काम करेगा आज़ के युवा कल के भविष्य हैं इसलिए युवाओं को खेल के मामले में पार्टी बढ़ चढ़कर मदद करने को तैयार हैं। खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को विकसित करे कांग्रेस हमेशा युवाओं को साथ लेकर चलने को तैयार हैं।
मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, उपाध्यक्ष मुलीराम दां, महासचिव देवरंजन रजक, मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनेश मुर्मू, रूपन अध्यक्ष सुखदेव हांसदा, महासचिव सुखलाल मुर्मू,प्रकाश हांसदा,अमित हांसदा, लखींद्र मरांडी, विकास टुडू समेत दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे।













