पूर्वी टुंडी प्रखंड के गढ़ रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ करोड़ लागत की अतिरिक्त भवनों का विधायक द्वारा शिलान्यास बेहतर चिकित्सा सुविधा के बढ़ते लिए कदम

लूनिया टाइम्स न्यूज। दीपक पाण्डेय टुण्डी।
टुण्डी : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के गढ़ रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अतिरिक्त भवनों का विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं ज़िप सदस्या जेबा मरांडी की संयुक्त उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त भवनों का निर्माण कार्य करवा रही है ताकि लोगों को अपने ही प्रखंडों में एक अच्छी और बेहतरीन उपचार हो सके। आगे विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आज़ सरकार जनता को एक अच्छी और सस्ती एवं पारदर्शी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए कटिबद्ध है और लगातार प्रयास कर रही है ताकि लोग बेहतर जीवन जी सकें और आज़ अतिरिक्त भवनों का निर्माण कार्य का आधारशिला रख कर इसकी शुरुआत की जा रही है जनता को हर हाल में शिक्षा और स्वास्थ्य मुहैया हो इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं साथ ही नियमित डाक्टरों एवं नर्स की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ज़िप सदस्या जेबा मरांडी, झामुमो मंडल अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, सचिव दिनेश कुमार रजक, बसंत कुमार महतो, शत्रुघ्न मंडल,तपन मंडल, रफीक अंसारी,बाबुनाथ महतो, संवेदक प्रदीप कुमार चौरसिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
















