टुंडी न्यूजमहाराष्ट्र

पूर्वी टुंडी में कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष का अभियान तेज़

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में संगठन की मजबूती को लेकर लगातार ज़मीनी प्रयास जारी हैं। आज़ उन्होंने पदनियांटांड गांव में ग्रामीणों से मिलकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर जनसंवाद किया, जहां दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामते हुए वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

जनसमर्थन में बढ़ोत्तरी, कांग्रेस की उपलब्धियां चर्चा में

गांव के लोगों ने एक स्वर में कहा कि विकास धरातल पर नज़र नहीं आ रहा है और केंद्र सरकार की योजनाएं ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। इस मौके पर कांग्रेस की कार्यकाल की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए पार्टी में विश्वास जताया गया।

कार्यकर्ताओं को ज़मीनी सर्वे का निर्देश

प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक ने कांग्रेस में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड सरकार में कांग्रेस एक मजबूत घटक दल है और संगठन की ज़िम्मेदारी है कि वो हर गांव और हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास से वंचित परिवारों की सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा ताकि योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू किया जा सके।

पलायन रोकने पर ज़ोर, युवाओं के लिए रोजगार की पहल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य गांवों में ही रोजगार मुहैया कराना और पलायन को रोकना है। इसके लिए पार्टी युवाओं के लिए विशेष योजनाएं ला रही है और सरकार से समन्वय बनाकर विकास कार्यों में सभी को शामिल किया जा रहा है।

मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

इस कार्यक्रम में कई स्थानीय नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति रही:

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दिक अंसारी, पंचायत अध्यक्ष चांद मुर्मू , झादेव मुर्मू, गोले मुर्मू, सनातन हेंब्रम, बानेश्वर मुर्मू, काजल कुमारी, सुकुरमुनी देवी, चांदमुनी देवी, लुखी देवी सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button