उत्तर प्रदेश

पॉवर ऑफ यूथ 111 फाउंडेशन द्वारा ‘पुकार’ अभियान के तहत वर्कशॉप का हुआ आयोजन

 

 

आज पॉवर ऑफ यूथ 111 फाउंडेशन के तत्वावधान में भीखदेव कहीजरी, कानपुर देहात स्थित एम.एस. पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए “अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श” Good Touch Bed Touch विषय पर एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों सहित 250 से 300 बच्चों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

संस्था इस अवसर पर नीलम मैम (डीबीएस कॉलेज, हिंदी विभाग की प्रोफेसर), रोहित जी (एम.एस. पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल) और सर्वेश जी (एम.एस. पब्लिक स्कूल के मैनेजर) को उनके अमूल्य समर्थन और योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद देती है।

इस अभियान में 200-300 से अधिक छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाई गई। इन कार्यक्रमों में संस्था के संस्थापक विभाष टंडन, स्कूल के प्रिंसिपल रोहित जी, मैनेजर सर्वेश जी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

पॉवर ऑफ यूथ 111 फाउंडेशन के ‘पुकार’ अभियान का उद्देश्य बच्चों को “अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श” के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सजग रहें। संस्था समाज को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।संस्था का विजन: 10 नवंबर 2029 तक भारत को बलात्कार-मुक्त देश बनाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
06:41