प्रगतिशील किसान रेवताराम मनमोडा के खेत में मोठ की प्रदर्शनी का अवलोकन

राकेश कुमार लखारा
- बाड़मेर, राजस्थान
जिले के खड़ीन गांव में प्रगतिशील किसान रेवताराम मनमोडा के खेत में लगाई गई RMO-2251 किस्म की मोठ की प्रदर्शनी इकाई, वर्मी कम्पोस्ट, और बेर की बागवानी का अवलोकन करने हेतु संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) श्री केदार प्रसाद शर्मा, कृषि निदेशक श्री पंकज ब्रजवाल, और कृषि पर्यवेक्षक श्री ओमप्रकाश जानी ने दौरा किया। इस अवसर पर रेवताराम मनमोडा द्वारा हर वर्ष राज्य सरकार और कृषि विभाग के सहयोग से किए जा रहे नवाचारों की सराहना की गई।रेवताराम मनमोडा ने अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है।

उनके खेत में लगी मोठ की प्रदर्शनी इकाई और बागवानी कार्य अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री कलाराम बेनीवाल, अध्यापक श्री नैनाराम जाखड़ सहित कई स्थानीय किसान उपस्थित रहे।इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा रेवताराम के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।











