उत्तर प्रदेशNews

प्रयागराज: उच्च न्यायालय परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन के उद्घाटन की तैयारियों का निरीक्षण

प्रयागराज से देवेश पाण्डेय की रिपोर्ट 

प्रयागराज में उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित नवीन चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन का 31 मई 2025 को उद्घाटन प्रस्तावित है, जिसे उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाना है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बुधवार को परिसर का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अधिवक्ता चेम्बर्स और पार्किंग भवन की विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इनमें पार्किंग स्थल, चेम्बर, लाइब्रेरी/मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया, कॉन्फ्रेंसिंग रूम, कॉमन हॉल, रैम्प एरिया, सर्विस ब्लॉक, प्रवेश एवं निकास मार्ग, जल शोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट), सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि शामिल हैं। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा भवन निर्माण की शुरुआत से लेकर पूर्णता तक की प्रक्रिया एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी एक पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

WhatsApp Image 2025 05 28 at 7.16.23 PM 1 WhatsApp Image 2025 05 28 at 7.16.23 PM

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, विशेष रूप से सुरक्षा से संबंधित तैयारियां, समय से पूर्ण कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) जोन संजीव गुप्ता, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त जोगिंदर सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित पाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न्यायिक परिसर के अधिवक्ताओं एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button