
लूनिया टाइम्स न्यूज।
दीपक पाण्डेय टुण्डी।
टुण्डी: टुण्डी के ही रहने वालों युगल जोड़ियों की सोमवार थाना परिसर में शादी कराकरदी गई विदाई।
प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी ब्लाक रोड़ निवासी संतोष कुमार मोदक के इकलौते पुत्र गोपाल मोदक उम्र 21 वर्ष जबकि टुंडी मुख्यालय से सटे परसाटांड़ की रहने वाली शीतल कुमारी महरा उम्र करीब 21 पिता मंटू महरा की प्रेम प्रसंग 2021 से स्कूली शिक्षा के दौरान हुआ़ और दोनों आपस में दिल दे बैठे। सोमवार को ही दोनों युगल जोड़ी गादी टुण्डी भूतनाथ मंदिर पहुंचे जहां प्रेमी द्वारा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरने की रस्में पूरी की गई।जब इसकी भनक घर परिवारों को हुआ तो तू -तू मैं- मैं होने लगी फिर मामला थाना पहुंचा तो वर पक्ष कन्या पक्ष दोनों आपस में समझौता कर लिए और अंततः टुण्डी थाना परिसर में लिखित आवेदन के तहत शपथ पत्र के आधार पर दोनों प्रेमी जुगल जोड़ियां अपने अभिभावकों के समक्ष परिणय सूत्र में बंध गए।इस प्रेमी जुगल जोड़ियों को विवाह से लेकर घर बसाने तक की भिड़ा टुण्डी थाना की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ममता कुमारी की सक्रिय भागीदारी देखी गई और दोनों प्रेमी प्रेमिका राजी खुशी विदा हुए और अपने जीवन की
पहले कड़ी को पार किया। मौके पर टुण्डी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर,एस आई राजेश सिंह, उपमुखिया संतूलाल किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर रविदास समेत बड़ी संख्या में टुण्डी के ग्रामीण उपस्थित थे।
















