News
फतेहपुर में आर्यंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

- टुण्डी
पूर्वी टुंडी प्रखंड के फतेहपुर की ऐतिहासिक खेल मैदान में आज़ गुरुवार को आर्यंस क्लब के बैनर तले भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लटानी मुखिया ऐनुल हक़ थाना प्रभारी रवि कुमार तथा वरिष्ठ झामुमो नेता अजीत मिश्रा की संयुक्त उपस्थिति में फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों से बारी बारी से परिचय प्राप्त किया और खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं थाना प्रभारी द्वारा बैटिंग कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। खेल के प्रति सभी खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का संचार होते देखा गया। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया ऐनुल हक़ थाना प्रभारी रवि कुमार, झामुमो नेता अजीत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में खेल आयोजकों के साथ साथ खिलाड़ी उपस्थित थे।














