News

बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें : विधायक डॉ.लालाराम बैरवा

संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का शुभारंभ आयोजक विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा (अरनिया घोड़ा) द्वारा आयोजक स्थल राठौड़ फार्म हाउस शाहपुरा में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की, अध्यक्षता संयुक्त निदेशक अजमेर संभाग अनिल कुमार शर्मा, डीईईओ श्रीमती गीता माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ 1 डॉ सत्यनारायण कुमावत, विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश शर्मा सहसंयोजक, कुटुंब प्रबोधन चित्तौड़ प्रांत, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा रहे l शाहपुरा ब्लॉक की प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 188 विद्यालयों ने प्रथम दिवस वाक्पीठ में भाग लिया l

IMG 20250821 WA0015

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की आवश्यकता विद्यालयों में पाठ्यक्रम के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा भी देनी चाहिए l संस्कारी शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। शिक्षक पाठ्यपुस्तक में नैतिक शिक्षा को सम्मिलित करते हुए अध्ययन करवाये जिससे बच्चों का आचरण सदाचार से युक्त बने l

वाकपीठ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी शर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक अमर सिंह चौहान, सचिव सच्चिदानंद टेलर, कोषाध्यक्ष चंदा सुवालका, वाक्पीठ सदस्य भागचंद मंत्री,घीसालाल कुमावत,सुनील दत्त शर्मा,राजेंद्र डांगी, नयन बुला, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, सीताराम चौधरी, राजेश मीणा, शंकर लाल जाट रोहित धाकड़, महिमा चौहान गट्टू देवी यादव, शकुंतला खोईवाल,ममता गुर्जर उपस्थित रहे l कार्यक्रम का मंच संचालन शिवचरण शर्मा ने किया l

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button